मुंगेर, अगस्त 25 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद।सावन के अन्तिम सोमवार को भारी संख्या में कांवड़ियों व शिव भक्तों ने बखिरा के बाबा भंगेश्वर नाथ मदिर पर जलाभिषेक किया। सरयू तट पर बिड़हर घाट से 65 किमी. की पैदल यात्रा कर पहुंचे शिव भक्तों का स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कांवड़ियों के स्वागत में महिला पुरुष जगह-जगह मौजूद रहे। विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर भोलेनाथ का जलाभिषेक सम्पन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। विगत 22 वर्षों से लगातार क्षेत्र के कांवड़ियों का जत्था बिड़हर घाट से जलभरकर अभिषेक करता है। जिले के बिड़हरघाट से जल भरकर पैदल यात्रा करके सोमवार को बखिरा पहुंचे कांवड़ियों ने भोर से ही पूरे हर्षोल्लास व भक्तिपूर्ण माहौल में जलाभिषेक किया। कार्यक्रम दोपहर तक चला। कांवड़ियों का जत्था रविवार की रात को...