बदायूं, अगस्त 20 -- सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िया निकल रहे हैं। मंगलवार को जहां कांवड़ियों की संख्या कम थी, वहीं बुधवार को यह संख्या काफी बढ़ गई। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। कांवड़ सेवा राहत शिविरों पर भी इंतजाम कराए जा रहे हैं। सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर के अलावा अन्य दूर-दराज इलाकों से कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। कछला गंगा घाट पर रोजाना कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में कांवड़िया डीजे के साथ कछला गंगा घाट की ओर रवाना होते रहे। कछला गंगा घाट से जल भरकर वह अपने-अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

कांवड़ियों की सुरक्षा ताकि वह चौथे सोमवार को समय से जलाभिषेक कर सकें। कांवड़िय...