बम-बम भोले के उद्घोष के साथ हरिद्वार रवाना हुए कांवड़िये
पीलीभीत, अगस्त 8 -- अमरिया। सावन माह के पावन अवसर पर अमरिया क्षेत्र के गांव धुंदरी, कैंचू टांडा और फरदिया से कांवड़ियों के जत्थे शुक्रवार को बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। रवाना होने से पहले कांवड़ियों ने गांव के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल यात्रा की कामना की। इसके बाद ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक हरिद्वार के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने भी यात्रा को लेकर खुशी जताते हुए कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- श्रावण के नौवें दिन आस्था का सैलाब, कांवड़ मार्ग पर गूंजे 'बम-बम भोले' इस दौरान गोपी, कमल, विनेश, अजय, कुनाल, बादल, शेखर, धर्मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.