रामपुर, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर होने वाले भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शिव भक्त अपनी मंजिल की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले के हाईवे शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर हो गए हैं। हरिद्वार,गोमुख और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थों से दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के उत्साह के आगे लंबी दूरी की थकान भी बौनी साबित हो रही है। परसों यानि 15 फरवरी को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक आस्था के साथ होगा। नगर से लेकर देहात तक के सभी शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले के भमरोवा,पंजाबनगर और रठोंडा सहित सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार के साथ-साथ श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.