बम बनाने का संदिग्ध हस्तलिखित नोट मिलने से हड़कंप, लैब टेक्नीशियन छात्र हिरासत में
अयोध्या, अगस्त 1 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या में दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लैब टेक्नीशियन छात्र द्वारा कथित रूप से बम बनाने से संबंधित हस्तलिखित जानकारी लिखने सूचना सामने आई। पुलिस ने संबंधित छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके लैपटॉप को भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। मो. सरफराज मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष का छात्र बताया जा रहा है। शुक्रवार रात उसकी ड्यूटी टेक्नीशियन रूम में लगी थी। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उसने एक कागज पर अपनी हैंडराइटिंग में कथित रूप से बम बनाने संबंधी जानकारी लिखी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। इसी दौरान वह कागज किसी अन्य कर्मचारी के हाथ लग गया। कागज पर लिखी सामग्री देखकर उसके साथियों को संदेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.