प्रयागराज, अप्रैल 9 -- झूंसी। झूंसी पुलिस ने बम चलाने के आरोपी दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी आरोपियों राज, शिवराज, मंजू देवी और नीतू को पुलिस टीम ने गुरुवार को सूरदास बस स्टैंड झूसी के पास से पकड़ा। सभी आरोपी अंदावा के रहने वाले हैं और वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी, झूंसी में रह रहे थे। आवास विकास कालोनी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात पड़ोसी के शोर मचाने पर उनका बेटा सत्यम उसके घर गया और शोर मचाने से मना किया। इससे नाराज पड़ोसी ने उसकी पिटाई कर दी। बेटा रोते हुए घर पहुंचा तो वह शिकायत लेकर पड़ोसी के यहां गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। कुछ देर बाद आरोपियों ने उनके घर घर पर बम फेंके। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...