नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता डीयू के रामजस और मिरांडा हाउस कॉलेज में बम की अफवाह के बाद छात्र छात्राओं से तुरंत परिसर खाली करने के लिए कहा गया। जैसे ही कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी मिली कैंपस में अफरातफरी मच गई।रामजस कॉलेज में जैसे ही सोमवार को बम की सूचना मिली कॉलेज प्रशासन ने अत्यंत आवश्यक सूचना जारी करते हुए सभी छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को तत्काल कॉलेज परिसर खाली करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दिनभर के लिए सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य स्थगित कर दिए गए।कॉलेज प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर कहा कि गया यह कदम वर्तमान स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि नोटिस में स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स...