लखनऊ, जून 17 -- तिरुवंतपुरम से गोरखपुर जा रही ट्रेन नंबर 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-2 में बम की बात कह कर ऐशबाग जंक्शन के आउटर से पहले उतरने वाले युवकों की तलाश तेज कर दी गई है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आसपास के इलाकों में भी तलाश की जा रही है। जीआरपी थाना चारबाग के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर तिवारी ने बताया कि एस-2 बोगी में आरक्षित बर्थ नंबर 02 पर वारंगल से गोरखपुर तक की यात्रा कर रहे 26 वर्षीय साहनी जैकी, निवासी देवरिया वर्तमान पता तेलंगाना ने ही बोगी में बम रखे जाने की सूचना मोबाइल फोन से आरपीएफ कंट्रोल रूम को दी थी। उनके साथ अपनी आरक्षित बर्थ संख्या 07 पर 24 वर्षीय एकलव्य साहनी निवासी देवरिया भी यात्रा कर रहे थे। साहनी जैकी ने बताया कि आउटर से पहले जब ट्रेन रुकी थी तब चार-पांच लड़के यह कहते हुए ट्रे...