बम्हौरी में बौद्ध कथा का शुभारंभ
औरैया, जून 25 -- औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी में बौद्ध कथा कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने फीते की गांठ खोलकर किया। इस अवसर पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि बौद्ध कथा जैसे आयोजन समाज में सद्भाव, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने शिक्षा को समाज की उन्नति का सबसे बड़ा माध्यम बताया और बच्चों को हर हाल में शिक्षित करने की अपील की। कार्यक्रम में नन्नू यादव, अजय यादव, मूलचंद पाल, रवि राजपूत, स्नेहलता दोहरे, रामरतन, मनीष कठेरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.