लखीमपुरखीरी, मई 3 -- लोधपुरवा गांव में रविवार को शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में बम्हनपुर ने बल्लीपुर को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। बल्लीपुर टीम चौदह ओवरों में 97 रन ही बना पाई। इसके जवाब में बल्लीपुर टीम ने आठ ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। गांव के ओवरहेड टैंक के पास मैदान पर शुरू हुए मो. हसन नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों की कमी युवाओं के विकास में बाधा बन रही है। खेल युवाओं को अनुशासन और सही दिशा देता है। यह भी पढ़ें- युवाओं की छिपी प्रतिभाएं खेलों से निखरती हैं बम्हनपुर और बल्लीपुर के बीच हुए उद्घाटन मैच में टास जीतकर बम्हनपुर ने पहले गेंदबाजी की। उसके गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी करते ...