उरई, मार्च 18 -- उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर बम्बी रोड में जुआ की सूचना पर बीती मंगलवार रात राजेंद्र नगर चौकी इंचार्ज और उनके हमराहियों ने घेराबंदी कर एक प्लाट में जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लगभग 35000 रुपए नगद और 52 ताश पत्ते बरामद हुए हैं। उरई की राजेंद्र नगर चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी को बीती रात मुखबिर से यह यह सूचना मिली थी के बंबी रोड में करीब एक दर्जन लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं, अगर समय रहते घेराबंदी की जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। इस सूचना के बाद चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी ने बिना देर किये अपने हमराही अंजीव कुमार और कोबरा टीम को मौके पर बुलाकर बाकी हमराहियों के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जुआरियों में शिवम प सिंह राजावत निव...