लखीसराय, मार्च 27 -- लखीसराय। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बमुआरा गांव में गुरुवार को मामूली विवाद में महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान बमुआरा गांव निवासी अनीश यादव के 30 वर्षीय पत्नी सोनम देवी के रूप में हुई है। पीड़िता के सिर में गंभीर चोट बताया जा रहा है। सिटी स्कैनिंग के साथ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...