पीलीभीत, अगस्त 29 -- बिलसंडा। रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे युवकों की बाइक बमरोली में आमने सामने से टकरा गईं। जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीररूप से घायल हो गए। सीएचसी में गंभीररूप से घायल शाहजहांपुर के युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम को भेजा है। करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली में शुक्रवार दोपहर को हादसा हुआ। लिलहर निवासी संतराम व विजयपाल बाइक से घर की ओर जा रहे थे। बमरोली में सामने से दूसरी बाइक पर सवार राम सिंह निवासी ग्राम लखनागपुर पुवायां शाहजहांपुर अपनी पत्नी ममता व बेटे नागेश के साथ रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने ससुराल लिलहर जा रहे थे। दोनों बाइकें आमने सामने से टकरा गई। स्पीड तेज होने के कारण बाइक टूट गईं। बाइक सवार गंभीररूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सड़क से हटाया। ...