बमबाजी के छह आरोपितों पर गैंगेस्टर एक्ट
भदोही, जुलाई 12 -- भदोही, संवाददाता। जिले के दुर्गागंज थाने की पुलिस ने गिरोह बनाकर जघन्य अपराध में संलिप्त गैंग लीडर एवं छह सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपितों ने पूर्व में मारपीट, जानलेवा हमला, फायरिंग, बमबाजी किया था। छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। उनके पास से दो तमंचा, एक जिंदा कारतूस 11 अवैध देशी बम बरामद किया गया था। गैंग लीडर लकी गिरी निवासी गोसाई का पुरवा, दीप यादव निवासी हरदुआ, मंजीत पासी निवासी हरुदुआ, विकास सरोज निवासी हरदुआ, सर्वेन्द्र गिरी निवासी हरदुआ, धीरज कुमार निवासी हरदुआ गिरोह बनाकर गत माह 24 मई की रात को लोक व्यवस्था भंग करने को जान से मारने की नियत से बमबारी किए थे। उस दौरान गांव में दहशत का आलम बना हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.