गिरडीह, मई 26 -- बेंगाबाद । बेंगाबाद थाना के नए पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में पब्लिक के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। नए पुलिस इंस्पेक्टर ने सोमवार को बेंगाबाद थाना में योगदान देने के बाद मंगलवार को हिन्दुस्तान से उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पब्लिक की सेवा के लिए उनकी तैनाती की गई है। इसलिए पुलिस पब्लिक के बीच की दूरी को पाटने के लिए उनसे बेहतर समन्वय स्थापित करना है। ताकि पब्लिक निर्भिक होकर अपनी समस्या पुलिस के समझ रखे और उन्हें न्याय मिल सके। कहा कि विधि व्यवस्था संधारन की दिशा में अपराधिक तत्वों के साथ पुलिस सख्त होगी। ताकि क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण किया जा सके। अवैध खनन के सवाल पर कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध खनन की छूट नहीं दी जाएगी। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के ...