बरेली, मार्च 19 -- बभिया में अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान टीम पर हमला, गाड़ी में टक्कर मारकर वाहन छुड़ाने की कोशिश बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान खनन व राजस्व टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार की ओर से थाना कैंट में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 15 मार्च की रात करीब एक बजे जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। बुखारा मोड़ से आगे ग्राम बभिया की ओर जाते समय 15-20 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन करते हुए मिले। टीम को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। जब वाहन को बभिया चौकी लाया जा रहा था, तभी गांव के पास कुछ लोगों न...