सोनभद्र, मई 13 -- बभनी। क्षेत्र के तीन स्थानों पर हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट की तरफ से भीषण गर्मी के देखते हुए नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। बभनी क्षेत्र में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट के सीएसआर हेड अनिल कुमार झा के मार्ग दर्शन में बुधवार को एसबीआई बैंक बभनी, बभनी थाना, इंडियन बैंक चपकी के सामने हनुमान के सामने निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के ब्लाक संयोजक लालकेश कुशवाहा ने राहगीरों को पानी पिलाया कर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। भीषण गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की भांति नि:शुल्क प्याऊ का संचालन शुरू किया गया। यह पूरे गर्मी आने जाने वालों के शीतल जल उपलब्ध होगा। इस दौरान शिव प्रसाद, लल्लू सिंह,बबलू यादव,सोनालाल, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...