संतकबीरनगर, जून 19 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र स्थित बभनी चौराहे पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने स्कूल की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से संचालित आधा दर्जन से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।हत्या का मामला बभनी चौराहे पर गुरुवार रात एक युवक की तलवार से गला काटकर की गई हत्या के बाद हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही इन अवैध दुकानों का मामला उठाया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय के पास अवैध रूप से संचालित कुछ दुकानों में ...