बभनी को हराकर आरसीसी रामनगर सेमीफाइनल में पहुंची
सोनभद्र, जून 17 -- दुद्धी/महुली, हिन्दुस्तान टीम। महुली स्थित श्रीराजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में बभनी ने पुनर्वास कॉलोनी को हराया। जबकि दूसरे मुकाबले में आरसीसी रामनगर दुद्धी ने बभनी को 7 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।पहले मुकाबले में पुनर्वास कॉलोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभनी की टीम ने महज 3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। बभनी की ओर से जमाल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 6 गेंदों पर 36 रन बनाए और लगातार 6 छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में बभनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.