बभनी के 40 गांवों में तीन से बिजली आपूर्ति ठप
सोनभद्र, मई 16 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी ब्लाक के 40 गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे इस भीषण गर्मी में जहां लोगों का हाल बेहाल है, वहीं पेयजल को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार की शाम को जिले में आई तेज आंधी के बाद से ही बिजली गुल है। बभनी ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार की शाम को आई आंधी तूफान के कारण बिजली के खंभे और तार गिरने से क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी, जो शनिवार को भी कई क्षेत्रों में बहाल नहीं हो सकी। बभनी ब्लाक के घघरा, चौना, नवाटोला, सागोबांध, फरीपान, मचबंन्धवां, अहिरबुढवां आदि गांवों में बिजली आपूर्ति शनिवार को भी बहाल नहीं हुई। यह भी पढ़ें- 48 घंटे बाद भी दर्जनों गांवों की बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.