सोनभद्र, जून 29 -- सांगोबांध,हिंदुस्तान संवाद। बभनी ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में रविवार की रात करीब 11 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते इस उमश भरी गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग समेत जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र आपूर्ति बहाल कराये जाने की मांग की है। विकास खंड क्षेत्र के चौना, कोंगा, बरवे, बकुलियां, बैना, सांगोबांध, मनरुटोला, अहिरबुढवां, फरीपान, मचबंन्धवां, पोखरा, आसनडीह आदि गांव में रविवार रात्रि करीब 11 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बीते रात्रि आए तेज तड़क गरज आंधी तुफान के कारण ब्लाक क्षेत्र के 40 गांवों में आपूर्ति ठप होने से कनेक्शन धारकों में जबरदस्त आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News कटिहार: बारसोई में भीषण गर्मी में बिजली ...