वाराणसी, जून 23 -- जक्खिनी। बभनियाव एवं काशी पंचकोशी मार्ग स्थित पुरातात्विक स्थलों का मंगलवार को बीएचयू के पुरातत्वविदों की टीम ने विस्तृत सर्वेक्षण किया। भविष्य में प्रस्तावित उत्खनन कार्यों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टीम ने क्षेत्र के प्राचीन स्थलों का निरीक्षण किया। बभनियाव गांव उस समय पुरातात्विक मानचित्र पर प्रमुखता से उभरा था, जब चार वर्ष पूर्व बीएचयू के पुरातत्वविदों ने गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक प्राचीन टीले का उत्खनन किया था। उत्खनन के दौरान यहां से एकमुखी शिवलिंग की महत्वपूर्ण प्राप्ति हुई थी, जिससे क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को नई पहचान मिली थी। मंगलवार को चार वर्षों बाद पुनः बीएचयू की टीम ने स्थल का सर्वेक्षण शुरू किया। इस दौरान पूर्व में बनाई गई ट्रेंचों तथा पूरे टीले का दोबारा निरीक्षण और दस्तावेजीकरण किया गया।...