बस्ती, जनवरी 31 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ में व्यवसाय करने वाले गोण्डा के युवक से बभनान में लिफ्ट लेकर बाइक लिफ्टर पैकोलिया थानाक्षेत्र के पुरैना के पास बाइक ले उड़ा। पीड़ित की सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने इसकी सूचना पैकोलिया पुलिस सहित उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सीओ हर्रैया स्वर्णिमा की देखरेख में पैकोलिया, गौर सहित सर्किल के अन्य थानों की पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस टीमें जगह-जगह चेकिंग व बाइक लिफ्टर को चिह्नित करने के लिए घटना स्थल से बभनान तक सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। गोण्डा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के पिपरा तप्पा कोट गांव निवासी विवेक सिंह ने डॉयल 112 पुलिस को शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे सूचना दी कि वह सुबह अपनी बाइक से घर से लखनऊ जाने के लिए निकला था। बभनान-हर्रैया बस स्टैंड के पास पहुंचा था कि एक अज्ञात व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.