बभनान में मालगाड़ी फंसी, 51 मिनट बंद रहा 222-ए फाटक, छह एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
बस्ती, सितम्बर 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-गोंडा रेलखंड पर गुरुवार सुबह मालगाड़ी के फंसने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो गया। बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक संख्या 222-ए पर गोरखपुर से गोंडा की ओर जा रही मालगाड़ी करीब 51 मिनट तक खड़ी रही। फाटक बंद रहने से बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, रेल संचालन प्रभावित होने से छह एक्सप्रेस ट्रेनें भी विभिन्न स्थानों पर खड़ी रहीं। सुबह करीब 6:26 बजे मालगाड़ी फाटक संख्या 222-ए के पास पहुंचकर खड़ी हो गई। मालगाड़ी के खड़े होने से अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। फाटक बंद होने के कारण बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर रोडवेज बसों, स्कूली वैन, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 51 मिनट बाद 7:17 बजे मालगाड़ी आगे बढ़ी, जिसके बाद फाटक खुल सका औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.