गोंडा, मई 12 -- बभनान। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समपार संख्या 222-ए के पूरब मंगलवार सुबह युवक की अर्धनग्न लाश मिली। सूचना पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। काफी कोशिश के बाद युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी बभनान मन्नन प्रसाद ने बताया कि सुबह बभनान स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि अप लाइन के बीच अर्धनग्न अवस्था में युवक की लाश पड़ी है। आशंका है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के बगल में मिला युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.