बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, हिटी। बभनान-गौर मार्ग पर स्थित धर्मकांटा के समीप तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे हिरण को ठोकर मार दी। हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे अस्पताल ले गई। बभनान-गौर मार्ग पर स्थित धर्मकांटा के समीप रविवार की दोपहर में एक हिरण सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार में जा रही कार ने हिरण को ठोकर मार दी। इस हादसे में हिरण बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर गया और छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने दुर्घटना देखी और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी हिरण के घायल होने की जानकारी दे दी। सूचना पाकर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने हिरण को रेस्क्यू किया और प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.