लातेहार, अप्रैल 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के बभनडीह मिडिल स्कूल के किचन रूम की मरम्मत कार्य की खानापूर्ति करने की शिकायत मिली है। नाम मात्र के रिपेयर कर राशि की हेराफेरी करने की बात कही जा रही है। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रामनाथ राम ने किचन रूम के रिपेयर में गड़बड़ी होने पर नाराजगी जताई है। उन्होने कहा कि बहुत पुराना छोटा किचन रूम था। उसकी मरम्मत ठीकेदार के द्वारा करीब तीन लाख रुपये से की गई है। बमुश्किल से उसमें 40 से 50 हजार रुपये ही खर्च किये गए हैं। छत में प्लास्टर भी नही कराया गया है। रंगाई पुताई कर खामियों को छिपाने की पूरी कोशिश की गई है। बारिश होने छत चुने लगता है। उसमे मध्याह्न भोजन नही बनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि ठीकेदार ने बेहतर कार्य होने की रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास भी किया था, लेकिन घटिया कार्य होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.