बभनडीहा देव स्थल का होगा सुंदरीकरण
सोनभद्र, अगस्त 9 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के बभनडीहा स्थित देव स्थल पर रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बड़ा देव सेवा समिति के नेतृत्व में हजारों आदिवासी जुटे। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के हक-हुकूक और अधिकारों को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने आदिवासी धर्म के लिए अलग गोड़ी धर्म कोड की मांग को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में सांसद छोटे लाल खरवार ने बभनडीहा देव स्थल के सुंदरीकरण के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपये खर्च करने की घोषणा की। इस मौके पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़,जीत सिंह खरवार, पूर्व विधायक हरि राम चेरो, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़,जय मंगल गोंड़,बंबई गोंड़, हरि प्रसाद सलबंदी, असर्फी सिंह गोंड़ आदि रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.