आरा, फरवरी 25 -- -आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर होगा आयोजन, तैयारी समिति का गठन बड़हरा, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला के तहत 15 मार्च को बड़हरा के बभनगांवा खेल मैदान में विशाल हिन्दू महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को त्रिमुहानी गांव में बैठक की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता दयाशंकर सिंह ने की, जबकि संचालन मुन्ना सिंह ने किया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में समाज में आपसी एकता को मजबूत करने, जातीय भेदभाव समाप्त करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि समाज में फैल रही विभिन्न चुनौतियों औ...