अंबेडकर नगर, मार्च 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जाम की समस्या दूर करने के लिए गुरुवार को अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। ईओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शहजादपुर स्थित सब्जी मंडी को बभनगवां के निकट शिफ्ट कराया। शहजादपुर चौक से गांधी चौक तक चले अभियान के दौरान 130 से अधिक छोटी बड़ी सब्जी की दुकानों को शिफ्ट कराया गया। शहजादपुर बाजार जिला मुख्यालय की सबसे बड़ी व व्यस्ततम बाजार में शामिल है। इस बाजार में लगभग प्रत्येक समय जाम की समस्स्या बनी रहती है। विशेषकर सब्जी मंडी क्षेत्र में तो पैदल चलना भी मुश्किल होता है। लंबे समय से सब्जी मंडी हटाए जाने की मांग भी स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। इस बीच गुरुवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ विशाल सारस्वत के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ शहजादपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.