बागपत, जनवरी 19 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायालय में ढिकौली के प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में चश्मदीद धनपाल की गवाही सोमवार को नहीं हो सकी। अब गवाही के लिए 23 जनवरी नियत की गई। ढिकौली गांव में 28 अक्तूबर 2024 की रात में प्रवीण उर्फ बब्बू की पांच गोलियां मारकर और बलकटी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इसमें बब्बू के भाई नवीन ढाका ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सोनू निवासी तमेलागढ़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हत्यारोपी संजय उर्फ पिंटू ने एक मुकदमे में जमानत तुड़वाकर मेरठ के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। मुख्य हत्यारोपी कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ललितपुर जेल में बंद है। सोमवार का दिन गवाही के लिए नियत था, लेकिन गवाही टल गई। इसमें अब 23 जनवरी नियत की गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.