बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष एससी एसटी एक्ट के न्यायाधीश विष्णु प्रसाद अग्रवाल ने हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड के गवाह नवीन को धमकी देने और फायरिंग के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका का पिता कृष्णपाल समेत कई आरोपी जेल में बंद हैं। ढिकौली गांव निवासी नवीन ढाका गत 21 जनवरी को चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2024 में पुरानी रंजिश में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई प्रवीण उर्फ बब्बू की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसमें कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका और उसके कई साथी अलग-अलग जेल में बंद हैं। न्यायालय में गवाह धनपाल की गवाही चल रही है। तीन दिन पहले सुबह के समय चश्मदीद गवाह धनपाल को फोन करके धमकी दी गई। उसी दिन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.