बबेरू के व्यापारियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
बांदा, सितम्बर 27 -- बांदा। बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित कांजी हाउस की दुकानों को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद दुकानदारों में राहत की स्थिति है। सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर को स्पेशल लीव पेटिशन (सिविल) संख्या 34020/2026, सुधीर कुमार तिवारी एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य की सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ताओं की दुकानों के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। व्यापारी सुरेंद्र निषाद सहित अन्य लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.