बबेरू के करण व कमासिन के कमल बने ब्लॉक अध्यक्ष
बांदा, जून 25 -- बांदा। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की बैठक बबेरू में कर 17000 रुपये मानदेय पर मुख्यमंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। यही नहीं संगठन विस्तार कर बबेरू व कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने व संचालन राम स्वयम्बर पाण्डेय ने किया। जिला संयोजक अतुल अवस्थी, जिला महामंत्री राकेश, जिला संरक्षक माधुरी गुप्ता, करण पाल को बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष व कमल कुमार यादव को कमासिन ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष सुशील पाण्डेय, आशुतोष दुबे गुरु, विवेक सिंह, अरुण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बबेरू के करण व कमासिन के कमल बने ब्लाक अध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.