बहराइच, अप्रैल 28 -- ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले के थाना ललिया क्षेत्र के सकरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्राम प्रधान प्रेम नारायण वर्मा ने बताया कि सकरी गांव निवासी सकटू (48 वर्ष) काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे घर के अन्य सदस्य गांव में राशन मांगने के लिए गए थे। इसी दौरान सकटू गमछा लेकर घर से निकल गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भुसैलिया गांव के पास खैर नाले के किनारे एक बबूल के पेड़ से गमछे के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.