बबुरा से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी
आरा, मार्च 24 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बबुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित परिजन की शिकायत पर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास में जुट गई है। प्राथमिकी में परिजनों ने आरोप लगाया है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रंजन दुबे किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में मामला प्रेम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.