आरा, अप्रैल 28 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के बबुरा-बड़हरा बांध सड़क मार्ग पर लगातार लग रहे जाम ने स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। संकीर्ण सड़क होने के कारण यहां बड़े वाहनों के गुजरने में दिक्कत होती है, जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है। हालात यह हैं कि लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, जिससे इस पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। सड़क की चौड़ाई कम होने के बावजूद ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहनों का परिचालन लगातार जारी रहता है। यह भी पढ़ें- सड़क पर वाहन और दुकान से लगता है जाम ऐसे में दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आ जाने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है और घंटों जाम की समस्या बनी रहती है। शादी-विवाह के मौसम मे...