जौनपुर, अप्रैल 5 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव स्थित दलित बस्ती में रविवार को धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपित भाग निकले। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। धर्मांतरण की सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिला संयोजक सत्या शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता बबुरा गांव पहुंचे। जांच में मामला सही मिलने पर डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही धर्मांतरण कराने वाले लोग अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन बाइक बरामद की है और कुछ महिला-पुरुषों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सत्या शुक्ल निवासी ऊदपुर गेल्हवा की तहरीर पर राजेश गौतम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.