सीवान, जनवरी 6 -- सीवान। शहर में सोमवार की शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बाबुनिया मोड़ से हॉस्पिटल मोड़ के बीच शाम करीब पांच बजे भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक सड़क के एक तरफ जाम की स्थिति बनी रही। बताया गया कि बाबुनिया मोड़ से हॉस्पिटल मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर बाईं तरफ लंबा जाम लगा रहा। वहीं, हॉस्पिटल मोड़ से जेपी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर दाहिनी तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण दुपहिया व चारपहिया वाहन रेंगते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.