सीवान, फरवरी 13 -- शहर का सबसे व्यस्त इलाका होने से बबुनिया मोड़ से जेपी चौक के बीच वाहनों का दबाव सबसे अधिक रहता है। सड़क संकरी होने से यहां हर दस मिनट पर ट्रैफिक ठप हो जाती है। वीआईपी मूवमेंट हो या एंबुलेंस की आपातकालीन स्थिति, इस ब्लैक स्पॉट पर आकर सब बेबस हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन अतिक्रमण हटाता है कुछ दिनों तक राहत रहती है। कुछ दिन बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। बिना किसी ठोस बाधा के इस हिस्से को चौड़ा करना विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...