झांसी, फरवरी 17 -- बबीना से शुरू होगी 108 गौ अस्पताल श्रृंखला झांसी (बबीना), संवाददाता नगर के जैन मंदिर परिसर में मुनि श्री 108 अविचल सागर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दया भावना फाउंडेशन के बैनर तले पशु-पक्षियों के इलाज के लिए सर्व सुविधायुक्त 108 गौ अस्पताल श्रृंखला प्रारंभ होगी। मुनि श्री ने कहा कि दुर्घटनाओं और बीमारियों से जूझते मूक प्राणियों को समय पर चिकित्सा न मिल पाना गंभीर चिंता का विषय है। बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य प्रत्येक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चरणबद्ध तरीके से 150 से 200 मीटर के अंतराल पर 108 गौ अस्पताल स्थापित करना है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल पशुओं को तत्काल उपचार मिल सके। मुनि श्री ने बताया कि इस महाअभियान की शुरुआत झांसी-ललितपुर हाईवे से सटे मध्यप्रदेश के वनगाय थाना, ओरछा, जिला निवाड़ी क्षेत्र से होगी, जहां भूमि क्रय की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.