बबीना में नई शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध
उरई, जून 1 -- कदौरा । संवाददाता ग्राम बबीना में नई देशी शराब दुकान खोलने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बबीना-हाँसा रोड पर मंदिर के समीप बस्ती में दुकान खुलने की सूचना पर रविवार को पुरुषों व महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आबकारी अधिकारी व ठेकेदार का घेराव कर नाराजगी जताई।महिलाओं का कहना है कि नशे के कारण घर-परिवार उजड़ रहे हैं। कई बार आत्महत्या तक की नौबत आ जाती है। बस्ती में दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि दुकान बस्ती से दूर नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध के बाद आबकारी इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर दुकान न खोलने का आश्वासन दिया। वहीं आबकारी अधिकारी नागेंद्र सिंह ने कहा कि दुकान आवंटित हो चुकी है, ठेकेदार का नुकसान हो रहा है। दुकान तो करनी पड़ेगी, जरूरत पड़ी तो प्रशासन का सहयोग लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.