बबीता ने विकास योजनाओं की नींव व लोकार्पण किया
बोकारो, जून 3 -- गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने बुधवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर ग्रामीणों को सौगात दी। सबसे पहले साड़म (दलाल टोला) में कर्बला एवं कब्रिस्तान के समीप चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके बाद साड़म पूर्वी में पाण्डेय प्रसाद के घर से गुही तालाब तक लगभग 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, वहीं होसिर के कमकर टोला में 100 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इसके अलावा जमकडीह स्थित तेनुघाट डैम के किनारे शमशान घाट में शेड निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए ऐसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं। जनहित से जुड़े कार्य आगे भी प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.