बबीता ने नेट जीआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की
पिथौरागढ़, सितम्बर 12 -- अनिल कार्की, थल। थल निवासी बबीता पुत्री रामकृष्ण कांडपाल ने नेट जीआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने ऑल इंडिया 58 वीं रैंक हासिल की है। बताया उन्होंने विवाह के 11 वर्ष बाद और दो बच्चों की पारिवारिक जिम्मेदारी संभालते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की है। बबीता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पुष्पा कांडपाल, पिता रामकृष्ण कांडपाल, पति दीपक पाठक और उनके पूरे परिवार को दिया है। बबीता की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान थल नवीन चंद्र पाठक, जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल, दिनेश चंद्र पाठक, प्रताप सिंह पंचपाल, राम सिंह जंगपांगी, भूपेंद्र सिंह पांगती, प्रवीण जंगपांगी, ललित पांगती, सलीम अहमद, संतोष वर्मा ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- बिहार की जुड़वा बहनों ने एक साथ पास की CSIR UGC NET परीक्षा, एक को मिला जेआरएफ
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.