प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 2 -- राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव व चारू चौधरी समेत शेष सभी 25 सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। इन सभी का कार्यकाल पिछले 16 सिंतबर को समाप्त हो गया था। सरकार ने उसी तिथि से इन सभी का कार्यकाल अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया है। महिला कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी की ओर से गुरुवार की देर शाम इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो उपाध्यक्ष के अलावा 25 सदस्य भी हैं, जिनमें हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पाण्डेय, डा. प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, ए...