रामनगर, जून 11 -- रामनगर, संवाददाता। उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में ट्रेकिंग के दौरान लापता हुई बबीता पांडे की मां मायूस होकर घर लौट आई हैं। उनका कहना है कि बबीता किसी मुसीबत में है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि वह आज नहीं तो कल जरूर घर लौटेगी।

बबीता की तलाश उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन बाद फिर उत्तरकाशी जाकर बेटी की तलाश करेंगी। रामनगर निवासी बबीता पांडे 29 मई को उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों का कहना है कि बबीता विपरीत परिस्थितियों का सामना करना अच्छी तरह जानती है। उनका मानना है कि यदि वह पहाड़ों में कहीं फंसी होती तो अब तक प्रशासन या परिवार से संपर्क कर चुकी होती।

मां का संदेह बबीता की मां अंजू देवी ने मामले में साजिश या अनहोनी की आशंका जताई है। बुधवार को वह अपने गांव चिल्किया टांडा ...