अंबेडकर नगर, सितम्बर 21 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर क्षेत्र के कन्नूपुर पेठिया निवासी बबिता वर्मा ने जिले का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रिया में उनका कुलसचिव (रजिस्ट्रार) पद पर प्रदेश में द्वितीय रैंक के साथ चयन हुआ है। खास बात यह है कि लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह उनका पांचवां चयन है। बबिता इससे पहले मुख्य सेविका, सीडीपीओ तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में सहायक कुलसचिव और उप कुलसचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...