बहराइच, मई 11 -- तेजवापुर। बबिता कुमारी पिछले सात वर्षों से नर्सिंग सेवा से जुड़ी हुई हैं। राजस्थान के भरतपुर निवासी बबिता वर्तमान में तेजवापुर ब्लाक के रामगढ़ी पट्टी पीएचसी पर तैनात हैं। अब तक वह लगभग 2800 सुरक्षित डिलीवरी करा चुकी हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने मरीजों की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाया है। वर्तमान में उन्हें 12 हजार रुपये वेतन मिलता है, लेकिन उनका कहना है कि नवजात शिशुओं को सुरक्षित जन्म दिलाने और मरीजों के चेहरे पर खुशी देखने से जो संतोष मिलता है, वही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...