अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में ताड़ीखेत स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल जूनियर हाईस्कूल की छात्रा बबिता कुवार्बी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी। इस पर बबिता और मार्गदर्शिका कंचन नेगी को सम्मानित किया। संचालन प्रधानाध्यापक चेतन शर्मा ने किया। यहां अध्यक्ष उमाशंकर रावत, प्रबंधक ध्यान सिंह नेगी, संस्थापक मोहन पपने, संरक्षक हिमांशु फतर्याल, गणेश पांडे, रेखा बोरा आदि थे। बता दें कि राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी देहरादून में संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.