धनबाद, दिसम्बर 26 -- धनबाद। श्री देवसर माता परिवार की ओर से प्रथम उत्सव बबलू सेवा आश्रम झरनापाड़ा में मनाया जाएगा। देवसर माता परिवार धनबाद ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। बताया गया यह आयोजन 28 दिसंबर को होगा जिसमें स्थानीय कलाकार परितोष और मिनी देवसर महिमा पाठ का गुणगान एवं भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। इस दौरान कन्या पूजन और चुनरी उत्सव का विशेष आकर्षण होगा। माता का अलौकिक दरबार सजेगा। मालूम हो कि देवसर माता हरियाणवी मारवाड़ी परिवार की कुलदेवी हैं। हरियाणा के भिवानी जिले में देवसर धाम में पहाड़ों पर माता का मंदिर है, जो करीब 735 वर्ष पुराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...